कन्टेनमेंट क्षेत्र में सेनेटाइजेशन किया गया
खण्डवा 9 अप्रैल, 2020 - खण्डवा शहर के खड़कपुरा, खानशाहवली क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से उनके निवास के आसपास का क्षेत्र कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। नगर निगम के स्वच्छता दल ने गुरूवार सुबह से इस क्षेत्र में सेनेटाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया। नगर निगम के सेनेटाइजेशन शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री शाहीन खान ने बताया कि उनके दल द्वारा गुरूवार को खड़कपुरा व खानशाहवली के संपूर्ण क्षेत्र में दवाई का छिड़काव किया गया। अग्रवाल धर्मशाला गली मदीना मस्जिद गली, नंदा मंडली गली, जैन धर्मशाला मंदिर की गली में दवाई का छिड़काव किया गया और हाटकेश्वर वार्ड के संपूर्ण क्षेत्र में आर्य समाज गली, नाग गली, प्रीति प्रेशर गली, डॉ रावत गली, हाटकेश्वर मंदिर गली, मंडलोई गली, एशियन टेलर गली संपूर्ण क्षेत्र दवाई छिड़काव किया गया।


No comments:
Post a Comment