AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 April 2020

सुश्री आरती सिंह को दिया गया एसडीएम हरसूद का प्रभार

सुश्री आरती सिंह को दिया गया एसडीएम हरसूद का प्रभार

खण्डवा 8 अप्रैल, 2020 - सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे की सेवाएं कोविड-19 संबंधी प्रबंधन व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन इंदौर को दिए जाने के कारण बुधवार को उन्हें भारमुक्त किया गया। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने एसडीएम हरसूद का प्रभार डिप्टी कलेक्टर सुश्री आरती सिंह को सौंपने के आदेश जारी किए है। इस आदेश के जारी होने के कारण सुश्री आरती सिंह के प्रभार वाली शाखाओं का दायित्व अब डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता को सौंपा गया है। 

No comments:

Post a Comment