शहर को लगातार किया जा रहा है सेनेटाइज,सफाई कर्मियों का हो रहा है सम्मान
खण्डवा 12 अप्रैल, 2020 - नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हायपो क्लोराइड घोल का छिड़काव किया जा रहा है। रविवार को यू.एल.पी ए.एस.एस. मशीन द्वारा शहर में सोडियम हाइपोक्लोराइट से बस स्टैंड , दीन दयाल रसोई, शनि मंदिर, अंधेरी टाकीज का एरिया, शनि मंदिर के पीछे वाली कॉलोनी, जलेबी चौक, शिवजी चौक, गांधी नगर, मोघट रोड, खांशहवाली नागचून रोड, गुरुद्वारा, एन. वी.डी.ए. कॉलोनी को सेनेटाइज किया गया। नगर निगम स्वच्छता शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री शाहीन खान ने बताया कि रविवार को शहर के विभिन्न वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। जिन क्षेत्रों में सेनेटाजेशन किया गया उनमें हजरत खानशाहवली कंटेन्मेंट एरिया को, टैगोर वार्ड में खदान वाली झोपड़ पट्टी को, रानी दुर्गावती वार्ड के क्षेत्रों में, सहकारी बैंक की गलियों को सेनेटाइज किया गया एवं संजय नगर वार्ड के छोटा भीलट बाबा सम्पूर्ण क्षेत्र, बंजारा बस्ती का सम्पूर्ण क्षेत्र, गवली मोहले का सम्पूर्ण क्षेत्र में सेनेटाइजेशन किया गया। श्री खान ने बताया कि इस दौरान प्रभारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय वर्मा सफाई सरक्षक श्री राम नदकिशोर सुनिल बलराम सौरभ श्री राम का स्वागत प्रत्येक गली में महिलाओ एवं पुरुषो द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
No comments:
Post a Comment