अधिकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया अपना 1 दिन का वेतन
अब तक जिले के अधिकारी कर्मचारियों की ओर से जमा हुए है 51.15 लाख रू.
खण्डवा 9 अप्रैल, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने हेतु सभी से मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता राशि देने की अपील की है। इसी क्रम में खण्डवा जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने अपना एक-एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने पर सहमति दी है। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि जिला कोषालय द्वारा मार्च माह के वेतन में से अधिकारी कर्मचारियों के एक दिवस के वेतन के रूप में अब तक कुल 51.15 लाख रूपये की कटोती कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा कराई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती अंशु बाला मसीह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के कुल 106 अधिकारी कर्मचारियों द्वारा एक दिवस के वेतन के रूप में 123500 रूपये जमा कराये गये है।
प्रगति आर्य ने प्रधानमंत्री केयर्स फण्ड में दिया अपना एक माह का वेतन
खण्डवा की डॉ. प्रगति आर्य ने कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फण्ड में दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कुल 41 हजार रूपये का चेक प्रधानमंत्री केयर्स फण्ड के खाते में जमा कराये। उन्होंने बताया कि वे 1 से 14 अप्रैल की अवधि का वेतन भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करायेंगी।
No comments:
Post a Comment