AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 April 2020

कोविड-19 की लैब में जांच आई.सी.एम.आर. के अद्यतन निर्देशों के अनुसार होगी

कोविड-19 की लैब में जांच आई.सी.एम.आर. के अद्यतन निर्देशों के अनुसार होगी

खण्डवा 13 अप्रैल, 2020 - कोविड-19 की लैब में जांच के मापदंड इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा 9 अप्रैल को जारी अद्यतन निर्देशों के अन्तर्गत सुनिश्चित किये जाएंगे। स्वास्थ्य आयुक्त श्री फैज अहमद किदवई ने इस बारे में सभी जिलों को निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश अनुसार विगत 14 दिनों में अंतराष्ट्रीय यात्रा करने वाले सभी लक्षण वाले कोविड-19 के व्यक्तियों की लैब में पुष्टि किए गए प्रकरणों के समस्त लक्षण वाले कांटैक्ट तथा समस्त लक्षण वाले स्वास्थ्य सेवा प्रदाय कर्ताओं और गंभीर सांस की बीमारी वाले सभी रोगी की लैब में जांच की जाएगी। 
  आई.सी.एम.आर. के मापदंड के अनुसार पुष्टि किये गए प्रकरणों के संपर्क में आने वाले और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने वालों का पांच दिन और 14 दिन के बीच एक बार परीक्षण किया जाना चाहिए। हॉट स्पाट और पलायन कर रहे समूहों की टेस्टिंग की जाना चाहिए। बुखार, कफ, गले में खराश और बहती नाक जैसे लक्षणों से प्रभावित व्यक्तियों का बीमारी के सात दिन के भीतर और सात दिन के बाद उपयुक्त टेस्ट कराये जाना है। सभी मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी तथा सिविल सर्जन को आई.सी.एम.आर. तत्काल पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment