AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 20 April 2020

कोविड-19 से सुरक्षा हेतु सूती रक्षा मॉस्क बनायेंगे, 12 रू. होगी मॉस्क की कीमत

कोविड-19 से सुरक्षा हेतु सूती रक्षा मॉस्क बनायेंगे, 12 रू. होगी मॉस्क की कीमत 

खण्डवा 20 अप्रैल, 2020 - कोविड -19 से सुरक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 लाख सूती रक्षा मास्क बनवाये जाने का निर्णय लिया गया। ये मास्क बाजार में बिकने वाले अन्य मास्क की तुलना में अत्यधिक किफायती हैं एवं इन्हें धोकर पुनः उपयोग में लिया जा सकेगा। प्रदेश की समस्त राशन कार्ड धारकों को ये मास्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। इन मास्क के निर्माण से जहाँ एक ओर शहरी महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर इनके उपयोग से कोरोना संक्रमण से नागरिक सुरक्षित भी रह सकेंगे। मास्क की कीमत मात्र 12 रुपये रखी गई है। प्रथम चरण में 50 लाख मास्क बनवाए जाएंगे। इस योजना में शहरी महिलाएं अपना पंजीयन 23 अप्रैल से करवा सकेंगी। पंजीयन 30 अप्रैल 2020 तक किया जाएगा। प्रथम क्रय आदेश 3 मई को जारी किये जाएंगे। मास्क का वितरण 10 मई से प्रारंभ होगा। महिलाएं स्वयं के घर पर ही निर्माण कार्य संपादित करेंगी। प्रत्येक महिला को अधिकतम एक हजार मास्क बनाये जाने के आदेश दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment