मेंटेनेंस के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगा
खण्डवा 12 नवम्बर, 2019 - पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सहायक अभियंता विद्युत संधारण ने बताया कि विद्युत लाइनों में पोस्ट मानसून मेंटनेंस के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय कुछ समय के लिए बाधित होता है। इसी क्रम में 13 नवम्बर को प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक मण्डी, छोटी नदी के आसपास का क्षेत्र, कोरगला रोड, रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 14 नवम्बर को प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक दादाजी धाम फीडर से संबंधित क्षेत्र जूनी इंदौर लाइन, दादाजी मंदिर के पीछे, पाटीदार धर्मशाला, संजय नगर क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। आगामी 15 नवम्बर को प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक सेन्ट्रल रेल्वे स्टेशन कॉलोनी, वाटर वर्क्स, सर्किट हाउस, क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। इसी तरह 16 नवम्बर को प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक आकाशवाणी, सेन्ट्रल स्कूल, सुक्ता कॉलोनी, हरसूद नाका, फॉरेस्ट डिपो, न्यायाधीश कॉलोनी, कलेक्टर निवास के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। जबकि 17 नवम्बर को प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक इंडस्ट्रीयल एरिया, उबेजा हॉस्पिटल व जैन नर्सिंग होम क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित होगा।
No comments:
Post a Comment