AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 November 2019

मधुमेह दिवस पर आयोजित होगी जनजागृति रैली

मधुमेह दिवस पर 14 नवम्बर को आयोजित होगी जनजागृति रैली

खण्डवा 11 नवम्बर, 2019 - आगामी 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जायेगा। मधुमेह की बीमारी के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 14 नवम्बर को सुबह 9ः30 बजे से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके अधिकारी कर्मचारियों की एक रैली आयोजित की जायेगी। यह रैली जिला अस्पताल परिसर से प्रारंभ होकर घण्टाघर, नगर निगम चौराहा, बाम्बे बाजार, बस स्टेण्ड, जलेबी चौक से होते हुए वापस जिला अस्पताल परिसर में सम्पन्न होगी। 

No comments:

Post a Comment