AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 9 November 2019

मुख्यमंत्री ने ध्रुपद गायक श्री गुंदेचा के निधन पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने ध्रुपद गायक श्री गुंदेचा के निधन पर दुःख व्यक्त किया

खण्डवा 09 नवम्बर, 2019 - मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने ख्यातिलब्ध धु्रपद गायक श्री रमाकान्त गुंदेचा के निधन पर गहरा दुरूख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके अचानक चले जाने से मध्यप्रदेश ने एक विश्व प्रसिद्ध कलाकार को खो दिया है, जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा कि श्री रमाकान्त गुंदेचा एवं उनके बड़े भाई श्री उमाकांत गुंदेचा को संयुक्त रूप से पद्मश्री से नवाजा गया था। श्री गुंदेचा ने धु्रपद गायकी में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। वे अपनी उत्कृष्ट साधना के लिए कई मंचों से पुरस्कृत हुए। उनके निधन से संपूर्ण कला-जगत स्तब्ध है। श्री नाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस गहन दुरूख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

No comments:

Post a Comment