AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 November 2019

दो फरार आरोपियों पर कुल 15 हजार रू. का ईनाम घोषित

दो फरार आरोपियों पर कुल 15 हजार रू. का ईनाम घोषित

खण्डवा 14 नवम्बर, 2019 - थाना कोतवाली के पंजीबद्ध प्रकरणों के फरार आरोपी संजय मोर्य पिता नवल किशोर मोर्य निवासी वत्सला विहार कॉलोनी खण्डवा पर 5 हजार रूपये का ईनाम देने की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली में दर्ज धारा 392 के अपराध क्रमांक 697/19 में फरार अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को भी 10 हजार रू. का ईनाम घोषित किया गया है।
             पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करायेगा या ऐसी सूचना देगा, जिससे यह आरोपी गिरफ्तार हो सके उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। इस अपराधी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम देने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का रहेगा। आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति, पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा के दूरभाष क्रमांक 0733-2222690, थाना प्रभारी कोतवाली के दूरभाष क्रमांक 0733-2224101 एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नम्बर 9479994703 पर सूचना दे सकता है।

No comments:

Post a Comment