AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 13 June 2019

मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना डालसिंह के लिए वरदान साबित हुई

खुशियों की दास्तां

मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना डालसिंह के लिए वरदान साबित हुई


खण्डवा 13 जून, 2019 - खण्डवा जिले के विकासखण्ड हरसूद के ग्राम सेल्दा मंे श्री भूपेन्द्रसिह अपने परिवार के साथ रहता है। तीन वर्षीय पुत्र डालसिंह जो कि जन्म से ही ना तो सुन सकता था और ना ही बोल सकता था। परिवार को जब डालसिंह की इस बीमारी का पता चला तो उन्हें बहुत दुखः हुआ। साथ ही साथ बच्चे के भविष्य की चिन्ता भी बढ़ गईं। डालसिंह जब 2 वर्ष का हुआ तो परिवार वालों ने उसकी जांचे करवाई। डॉक्टरों ने बताया कि इसके कॉक्लियर इंपलान्ट के ऑपरेषन पर करीब 6-7 लाख रू. का खर्च आयेगा। पहले ही परिवार बच्चे की बीमारी से दुखी था ऊपर से 6-7 लाख रू. के खर्च ने उनकी चिंता और भी बढ़ा दी। 
                 कहते है भगवान के घर देर है अंधेर नही, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए एक दिन स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की डॉ. नजमा और ए.एन.एम. वर्षा भन्नारे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अंागनवाड़ी केन्द्र पहुंचे। आंगनवाड़ी में गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आर.बी.एस.के टीम को मूकबधिर बालक डालसिंह के बारे में बताया। टीम द्वारा बच्चे की प्रारंभिक जांच कर जिला अस्पताल खंडवा भेजा, जहां डालसिंह का पंजीयन मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत किया गया तथा जिला अस्पताल खण्डवा के नाक कान गला विषेषज्ञ डॉ. अनिरूद्ध कौषल ने विधिवत डालसिंह की जांच कर उसे इंदौर रेफर कर दिया। डालसिंह की कॉक्लियर संबंधी समस्त जांचे निःषुल्क आर.बी.एस.के. अंतर्गत इंदौर के निजी अस्पताल आकाष सुपर स्पेषलिटि ई.एन.टी. अस्पताल इंदौर में करवाई गई। डालसिंह के कॉक्लियर इंपलान्ट के ऑपरेषन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा 6.50 लाख की स्वीकृति का आदेष जारी किया गया है। गत दिनों मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत सरकारी खर्चे पर डालसिंह का सफल ऑपरेशन आकाष सुपर स्पेषलिटि ई.एन.टी. अस्पताल इंदौर में डॉ. बसेर के द्वारा किया गया। अब कुछ महीनों की स्पीच थैरेपी के बाद डालसिंह भी आम बच्चों की तरह सुन व बोल सकेगा। 

No comments:

Post a Comment