प्रभारी मंत्री श्री सिलावट आज खण्डवा आयेंगे
खण्डवा 16 जून, 2019 - प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 17 जून को खण्डवा आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 17 जून को प्रातः 7 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 1 बजे खण्डवा आयेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं सायं 5 बजे खण्डवा से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments:
Post a Comment