AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 17 June 2019

पंधाना क्षेत्र के जलाशयों हेतु पट्टा वितरण हेतु आवेदन 29 जून तक आमंत्रित

पंधाना क्षेत्र के जलाशयों हेतु पट्टा वितरण हेतु आवेदन 29 जून तक आमंत्रित 

खण्डवा 17 जून, 2019 - जनपद पंचायत पंधाना अंतर्गत स्थित सिंचाई जलाशयों के मछली पालन के प्रयोजन के लिये पट्टे दिये जाना है। इच्छुक आवेदकों से आवेदन 29 जून तक आमंत्रित किए गए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंधाना ने बताया कि ये पट्टे अंजनगांव, कारपुर, छिरवा, टाकलखेड़ा व रूस्तमपुर जलाशयों के लिए दिए जाना है। उन्होंने बताया कि जलाशय पट्टे पर लेने के लिये मछुआ सहकारी समितियां जलाशय के 8 कि.मी. की परिधि में आने वाली समिति को पहली प्राथमिकता होगी। समिति के अभाव में एस.एच.जी या एस.जी.एस.वाई.गु्रप में आवेदनों पर भी विचार किया जायेगा। किंतु ऐसे सदस्य मछुआ की परिभाषा में आने चाहिए। प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सदस्यों के आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नही होगी। उन्होंने बताया कि जलाशय पट्टा आवंटन की दशा में प्रारंभिक पट्टा राशि एक मुश्त जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि विभाग को आवश्यकता होने पर मत्स्य प्रजनक अनिवार्यत उपलब्ध कराने होंगे जिसके लिये 20 रू. प्रति कि.ग्रा. मत्स्य विभाग द्वारा देय होंगे। अन्य आवश्यक शर्ते जनपद पंचायत या मत्स्य विभाग कार्यालय से कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में देखी जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment