AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 15 June 2019

पाँचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को


पाँचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को


खण्डवा 15 जून, 2019 - आयुष विभाग द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास घर के पास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें योग प्रशिक्षित आम नागरिकों को योग स्वयंसेवकों के रूप में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है। स्वयंसेवकों को कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा। प्रदेश के सामान्य नागरिक भी आयुष विभाग के निकटतम चिकित्सालय, महाविद्यालय एवं विभाग द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागी बन सकते हैं। योग स्वयंसेवक और संस्थाएँ अपने जिले के कलेक्टर, जिला शिक्षाधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, संभागीय आयुष अधिकारी, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य नेहरू युवा केन्द्र से सम्पर्क कर कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्वयंसेवक 21 जून को होने वाले पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निकटतम पार्क, खेल मैदान और स्कूल प्रांगण आदि स्थलों पर सुबह 7 से 8 बजे तक योग दिवस कार्यक्रम आयोजित कर जन-सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। 

No comments:

Post a Comment