निर्वाचन व्यय प्रेक्षक 17 जून को खण्डवा आयेंगे18 जून को लोकसभा निर्वाचन के अभ्यार्थियों से लेंगे निर्वाचन व्यय की जानकारी
खण्डवा 13 जून, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक 17 जून को खण्डवा आयेंगे। व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए जिला पेंशन अधिकारी श्री आर.एस. गवली को लायजनिंग अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यय प्रेक्षक 18 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से अभ्यार्थियों की बैठक लेकर उनसे निर्वाचन व्यय संबंधी जानकारी प्राप्त करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के अभ्यार्थियों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को उनके निर्वाचन व्यय से संबंधित जानकारी सहित उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
No comments:
Post a Comment