राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई जायेगी शपथ
खण्डवा 16 जनवरी, 2019 - आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधीनस्थ कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं में स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की शपथ दिलाई जायेगी।
No comments:
Post a Comment