स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट बने खण्डवा व बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री
खण्डवा 11 जनवरी, 2019 - सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्री परिषद के सदस्यों को जिलों का प्रभार सौंपे संबंधी आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए है। जारी आदेश अनुसार श्री तुलसी सिलावट को खण्डवा एवं बुरहानपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मंत्री डाॅ. विजय लक्ष्मी साधू को धार एवं बड़वानी, मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा को उज्जैन एवं खरगोन जिलों का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री श्री बाला बच्चन को इंदौर जिले का, जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा को होशंगाबाद एवं हरदा जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल को झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment