फसल ऋण माफी योजना की माॅनिटरिंग के लिए अधिकारी कर्मचारी तैनात
खण्डवा 16 जनवरी, 2019 - प्रदेश सरकार द्वारा लागू जय किसान फसल ऋण माफी योजना संबंधी गूगल शीट माॅनिटरिंग, रिर्पोटिंग एवं निराकरण के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि इस कार्य के लिए जिन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, उनमें सहायक संचालक कृषि श्री एल.एस. निगवाल, तकनीकी सहायक श्री ऋषिकेश चन्द्रपुरी , कम्प्यूटर आॅपरेटर श्री सुनील डाक्से व श्री अखिलेश हरियाले शामिल है।
No comments:
Post a Comment