AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 January 2019

मीजल्स-रूबेला अभियान के तहत आज से स्कूलों में प्रांरभ होगा टीकाकरण

मीजल्स-रूबेला अभियान के तहत आज से स्कूलों में प्रांरभ होगा टीकाकरण 

खण्डवा 14 जनवरी, 2019 - जिले में मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ होगा जो कि 28 फरवरी तक जारी रहेेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज 9 से 15 माह आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। डाॅ. खण्डेलवाल ने बताया कि जिले में मिजल्स-रूबेला अभियान के दौरान मिजल्स-रूबेला वैक्सीन का टीका 4 लाख 24 हजार 810 बच्चों को लगाया जायेगा। इसमें खण्डवा शहरी क्षेत्र 53822, खण्डवा ग्रामीण 40992, पुनासा 69073, पंधाना 80981, छैगावंमाखन 43977, खालवा 90079, हरसूद 32630 तथा किल्लौद के 13257 बच्चे शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों और मदरसों के बच्चों को और इसके पश्चात् आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों तथा मंजरे-टोले, ईट भट्टों व अन्य छूटे बच्चों को टीका लगाया जायेगा। डाॅ. खण्डेलवाल ने बताया मिजल्स-रूबेला का टीका दर्द रहित है इसे लगाने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आयेगी। यह टीका पहले से जिन बच्चों को लगा है वह बच्चों को टीका अवश्य लगवाये। 

No comments:

Post a Comment