AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 January 2019

गुलाई व सेंधवाल क्षेत्र के बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे

गुलाई व सेंधवाल क्षेत्र के बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे

खण्डवा 14 जनवरी, 2019 - मीजल्स रूबेला विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 15 जनवरी से 9 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि आदिवासी बहूल विकासखण्ड खालवा में इस अभियान के साथ साथ बच्चों में सिकलसेल एनीमिया के परीक्षण के लिए भी विशेष अभियान प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रतन खण्डेलवाल को निर्देश दिए है कि इस कार्य के लिए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ की ड्यूटी लगाएं, ताकि सिकलसेल एनीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चे चिन्हित हो सकें एवं उनका आवश्यक उपचार कराया जा सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. खण्डेलवाल ने बताया कि खालवा ब्लाॅक के गुलाई व सेंधवाल सेक्टर के ग्रामों में सिकलसेल एनीमिया, मधूमेह और रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित बच्चों का सर्वे कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इस कार्य में इण्डियन मेडिकल एसोशियन खण्डवा के डाॅक्टर्स, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों की सेवाएं ली जायेंगी। 

No comments:

Post a Comment