आगामी 26 जनवरी को मनाया जायेगा ‘‘भारत पर्व‘‘
खण्डवा 10 जनवरी, 2019 - आगामी 26 जनवरी की संध्या को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकतंत्र का लोक उत्सव ‘‘भारत पर्व‘‘ का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस की संध्या पर गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा जाने माने कलाकारों व उनके दलों को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भेजा जाता है। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास कार्यो पर केन्द्रित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा। भारत पर्व के सम्पूर्ण आयोजन हेतु आयुक्त नगर पालिका निगम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment