AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 January 2017

विवेकानन्द जयंती पर-12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार

विवेकानन्द जयंती पर-12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार 

खण्डवा 10 जनवरी, 2017 - राज्य शासन द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस 12 जनवरी को प्रति वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। युवा दिवस के अवसर पर सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी 2017 को युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी विद्यालयों में प्रातः 9.00 बजे से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर किया जायेगा । जिन संस्थाओं में मैदान नही है, वे अपने विद्यार्थियों हेतु निकटतम संस्था/मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन करेंगे। 
जिला षिक्षा अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय पर सूर्य नमस्कार किया जाये। इस आयोजन में कक्षा 5 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जायेगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था रेडियो के सभी प्रायमरी चैनल एवं विविध भारती से होगी। मुख्यमंत्री जी का प्री-रिकार्डेंड संदेश कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। संस्था प्राचार्य यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके आयोजन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि आवश्यक रूप से सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में कुल कितने बच्चों, अभिभावकों आदि ने भाग लिया है, की जानकारी निर्धारित प्रारूप में फोटोग्राफ सहित संकलित की जाकर जिला शिक्षा कार्यालय को भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है । 
युवा दिवस 12 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत और आश्रम-शालाओं में सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य-नमस्कार होगा। सूर्य-नमस्कार के लिये सुबह 9 बजे सभी प्रतिभागी एकत्र होंगे। इसके बाद उदघोषक द्वारा कार्यक्रम की भूमिका की जानकारी दी जायेगी। सुबह 9.20 पर राष्ट्र गीत वन्दे-मातरम् का सामूहिक गायन होगा। सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश सुनवाया जायेगा। सुबह 9.45 से सूर्य-नमस्कार और प्राणायाम की शुरूआत की जायेगी। अंत में सुबह 10.30 बजे सभी प्रतिभागी का आभार माना जायेगा।

No comments:

Post a Comment