AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 15 January 2017

जिला स्तरीय कहानी उत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न

जिला स्तरीय कहानी उत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न

खण्डवा 13 जनवरी, 2017 - बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वागींण विकास के उद्देश्य से जिला षिक्षा केन्द्र सर्व षिक्षा अभियान के तत्वाधान में जिला स्तरीय कहानी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इसके लिए स्कूलों में आनंददायी वातावरण के निर्माण, कक्षा शिक्षण को रोचक तथा प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों की पठन क्षमता के विकास की दृष्टि से कहानी उत्सव मनाया गया। शिक्षण विधि में कथा व कहानी को कक्षा-गत शिक्षण में आने वाली अनेक समस्याओं का समाधान माना गया है तथा व्यवस्था, अनुशासन, एकाग्रता, भाषा विकास, इतिहास बोध, लोक संस्कृति से परिचय आदि के लिए भी कहानी सर्वश्रेष्ठ विधि मानी गई है। 
सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में कहानी उत्सव में प्रत्येक समूह से श्रेष्ठ कहानी पढ़ने वाले सदस्य का चयन किया जाकर उन्हें पुरूस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व षिक्षकों ने कहानियां भी सुनाई तथा साथ में रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसीक्रम में कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने चयनित रंगोली प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को 1-1 हजार रूपये देने की भी बात कहीं। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक, जिला परियोजना समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान श्री आर.के. सेन, महारानी लक्ष्मीबाई उ.मा.विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एस.नागौत्रा सहित षिक्षकगण व विद्यार्थी भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment