AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 28 January 2017

बूंदा बांदी से प्रभावित रबी फसलों की क्षति के आंकलन हेतु दिए निर्देष

बूंदा बांदी से प्रभावित रबी फसलों की क्षति के आंकलन हेतु दिए निर्देष

खण्डवा 28 जनवरी, 2017 - विगत 26 जनवरी को जिले में हुई तेज हवा के साथ बंूदा बांदी के कारण जिले के खण्डवा, छैगांव माखन, पुनासा एवं हरसूद विकासखण्ड के लगभग 22 ग्रामों की रबी की फसले प्रभावित हुई है। उप संचालक कृषि द्वारा 28 जनवरी को विकासखण्ड छैगांवमाखन के ग्राम अहमदपुर खैगांव का भ्रमण कृषि वैज्ञानिक डॉ. डी.के. वाणी, कृषि विज्ञान केन्द्र खण्डवा श्री जैन, प्रबंधक अनुसंधान प्रक्षेत्र खण्डवा एवं अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ भ्रमण किया गया तथा भ्रमण में पाया गया कि ग्राम ग्राम में बोयी गई रबी फसल गेंहू , मक्का आदि की फसलें वर्षा के साथ तेज हवा चलने के कारण प्रभावित हुई है । वास्तविक फसल क्षति आंकलन का कार्य कराने हेतु उप संचालक कृषि द्वारा  क्षेत्रीय कृषि अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि वे क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर फसल क्षति आंकलन कराने का कार्य सम्पन्न करावें।

No comments:

Post a Comment