AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 April 2014

सिंगल विण्डो सिस्टम सेल के नोडल आॅफिसर उप पुलिस अधीक्षक सहायतार्थ अन्य अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त

सिंगल विण्डो सिस्टम सेल के नोडल आॅफिसर उप पुलिस अधीक्षक
सहायतार्थ अन्य अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त


खंडवा (04 अप्रैल, 2014) - लोकसभा निर्वाचन, 2014 के अंतर्गत आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय के नवनिर्मित खनिज कार्यालय में सिंगल विण्डो सिस्टम सेल नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका नोडल आॅफिसर (परमिशन सेल इन्चार्ज) उप पुलिस अधीक्षक यातायात भरत प्रसाद सोलंकी को बनाया गया है। सिंगल विण्डो सिस्टम सेल के लिये दूरभाष क्रमांक 0733-2226261 नियत किया गया है। 
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल ने सिंगल विण्डो सिस्टम सेल के नोडल आॅफिसर की सहायतार्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदस्थ किया है। श्री बघेल द्वारा उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश विष्णु खरे, सहायक ग्रेड-2 पुर्ननियोजित कार्यालय परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण गोपाल सोनी, सहायक ग्रेड-3 जिला महिला एवं बाल विकास विभाग खंडवा वीरेन्द्र ढासके, कम्प्यूटर आॅपरेटर रविन्द्र ओसवाल तथा भृत्य मो.आजम को नियुक्त किया गया है। 
क्रमांक: 21/2014/558/वर्मा

No comments:

Post a Comment