AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 16 July 2021

पशुपालन विभाग की मदद से सुखदेव की आय में हुई वृद्धि

 सफलता की कहानी

पशुपालन विभाग की मदद से सुखदेव की आय में हुई वृद्धि

खण्डवा 16 जुलाई, 2021 - खण्डवा जिले के पंधाना विकासखण्ड के ग्राम रूस्तमपुर निवासी श्री सुखदेव कुमरावत विगत 10 वर्षो से कत्रिम गर्भाधान का कार्य कर रहे है। इन्हें प्रशिक्षण पशु पालन विभाग द्वारा दिया गया। जब इन्होंने यह कार्य 2011 में प्रारंभ किया था, तब प्रतिमाह 10-15 पशुओं  में कृत्रिम गर्भाधान कर पाते थे। धीरे धीरे इन्होंने पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान के बारे में बताना प्रारंभ किया कि हम कृत्रिम गर्भाधान की सहायता से हम एक उन्नत नस्ल का पशु प्राप्त कर सकते है और उसके साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी, जिससे पशुपालकों की आय दुगुनी होगी। ये  कृत्रिम गर्भाधान कार्य सुखदेव इतनी लगन व मेहनत के साथ कर रहे है कि प्रतिमाह 80-110 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान करते है। पशुपालन विभाग के द्वारा सन् 2020-21 में NAPH-II में कृत्रिम गर्भाधान करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के अतर्गत इन्हें दस माह में एक हजार पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान करने का लक्ष्य दिया गया था। इनके द्वारा दस माह में उसने 1485 पशुओं में  कृत्रिम गर्भाधान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कृत्रिम गर्भाधान कार्य से जहां पशुओं के उन्नत नस्ल के वत्स पैदा हुए, साथ ही इन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ। श्री सुखदेव कुमरावत पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से अपनी आर्थिक उन्नति भी कर रहे है।


No comments:

Post a Comment