AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 30 July 2021

फरार अज्ञात आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया

 फरार अज्ञात आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया

खण्डवा 30 जुलाई, 2021 - पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने अज्ञात आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पदमनगर एवं थाना पंधाना में अपहृत बालिकाओं की दस्तयाबी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2500-2500 रूपये का इनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति अपहृता की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कराने में मदद करेगा या इन्हंे गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन अज्ञात आरोपियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 अथवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मोबाइल नम्बर 7049139002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मोबाइल नम्बर 9479994702 अथवा उप पुलिस अधीक्षक खण्डवा के मोबाइल नम्बर 9479994738, नगर पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नम्बर 9479994703, थाना प्रभारी पदमनगर के मोबाइल नम्बर 9479994678 एवं थाना प्रभारी पंधाना के मोबाइल नम्बर 9479994714 पर दे सकते है।

No comments:

Post a Comment