AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 23 July 2021

शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद हर्षिता बनी पहलवान

 सफलता की कहानी

शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद हर्षिता बनी पहलवान
खेल विभाग द्वारा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत हर्षिता को खेलवृत्ति प्रदाय की गई  

खण्डवा 23 जुलाई, 2021 - खण्डवा शहर की वैकुण्ड नगर निवासी पहलवान हर्षिता पाल पिता श्री ज्वाला पाल ने कई बार राज्य स्तर पर जिले  का नाम रौशन किया है। उन्होंने 3 साल की उम्र से कुश्ती खेलना प्रारंभ किया। हर्षिता के पिता जो पेशे से किसान है, हर्षिता को अपने छोटे भाई को पहलवानी करते देख पहलवानी की प्रेरणा मिली। फिर स्थानीय प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लिया गया। प्रारंभ में शारीरिक रूप से कमजोर थी। पहलवानी करने के निर्णय के पश्चात प्रतिदिन एक्सरसाईज एवं डाईट के माध्यम से पहलवान बने। हर्षिता को पहलवानी करते देख लोगों द्वारा रोक टोक की गई कि पहलवानी लड़कियों का खेल नही किन्तु अपने पिता और अपने परिवार के मार्गदर्शन से पहलवानी पर अडिग रही। सर्वप्रथम 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2017 तक एसजीएफआई द्वारा सिहोर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्ष 2018 में हर्षिता का चयन खेल एकादमी भोपाल में हुुुआ तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया, तत्पश्चात दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता की। हर्षिता प्रतिदिन प्रातः 5ः30 से 8 बजे एवं सांय 6 से 8 बजे तक अभ्यास करती है। हर्षिता ने कुश्ती खेल में कई बार राज्य स्तर पर खण्डवा का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त किये है। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने का अभ्यास कर रही है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा हर्षिता को शुभकामनाएं दी गई। 

उल्लेखनीय है कि हर्षिता ने 5 से 6 जून 2018 तक म.प्र. एम्योचर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित  अन्डर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता इंदौर में कास्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने 1 से 3 अक्टूबर 2018 तक आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। दिनांक 14 से 15 जून 2019 तक म.प्र. एम्योचर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अन्डर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, इंदौर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिनांक 19 से 24 अक्टूबर 2019 तक एसजीएफआई द्वारा भोपाल मे आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिनांक 6 से 7 जनवरी 2020 तक म.प्र. एम्योचर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, इंदौर में रजत पदक प्राप्त किया। दिनांक 1 से 3 मार्च 2021 तक म.प्र. एम्योचर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, इंदौर में कास्य पदक प्राप्त किया। दिनांक 1 से 3 मार्च 2021 तक म.प्र. एम्योचर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, इंदौर में रजत पदक प्राप्त किया। दिनांक 21 से 23 जून 2019 तक एम्योचर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अन्डर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, कोटा राजस्थान में सहभागिता की। दिनांक 28 से 30 दिसम्बर 2019 तक एसजीएफआइ द्वारा आयोजित 65 वीं स्कूल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, कोल्हापुर महाराष्ट्र में सहभागिता की। इन प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर उपलब्धियॉं प्राप्त करने पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाडि़यों को प्रोत्साहन योजनांतर्गत खेलवृत्ति प्रदाय की गई है।      

No comments:

Post a Comment