AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 23 July 2021

विशिष्ट विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 31 जुलाई को

 विशिष्ट विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 31 जुलाई को

खण्डवा 23 जुलाई, 2021 - शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए विभागीय विशिष्ट विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि जिले में विभागीय 5 विशिष्ट विद्यालयों एकलव्य आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोशनी, आदर्श आवासीय विद्यालय आशापुर, कन्या शिक्षा परिसर आशापुर, कन्या शिक्षा परिसर रजूर एवं कन्या शिक्षा परिसर खेड़ी में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में चयन हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 31 जुलाई को दो पारियों में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 6वीं के लिए प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक तथा कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 2ः30 बजे से सायं 4ः30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा खण्डवा जिले में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशापुर, खार, पटाजन, सुन्दरदेव, खेड़ी, बालक हाई स्कूल खालवा, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा, छैगांवमाखन, पंधाना, पुनासा, हरसूद, बलड़ी, आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आशापुर, मॉडल स्कूल बलड़ी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसूद, पुनासा, पंधाना, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देशगांव एवं एम.एल.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा में आयोजित की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment