AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 21 July 2021

संभागीय ऑब्जर्वर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

 संभागीय ऑब्जर्वर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण


खण्डवा 21 जुलाई, 2021 - आगामी 25 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली मध्यप्रदेष लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिये बुधवार को इंदौर संभाग के संभागीय ऑब्जर्वर श्री पी.एल. सोलंकी (सेवा निवृत्त आई.ए.एस.) द्वारा खण्डवा जिले में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुंदरबाई गुप्ता स्कूल, एस.एन. कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय, नेहरू स्कूल आदि केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों तथा संस्था प्रमुख को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र को अच्छी तरह से सेनेटाईज करवायें तथा परीक्षा के दौरान कोविड गाईड लाईन का पालन किया जाये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रमोद पाण्डे सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment