AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 21 July 2021

गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में मीडिया कार्यशाला 22 को

 गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में मीडिया कार्यशाला 22 को

खण्डवा 21 जुलाई, 2021 - गत 16 जनवरी से प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान अनवरत रूप से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान मं 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि भारत शासन ने हाल ही में NEGVAC की अनुशंसा पर गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 टीका लगाया जाने की सलाह दी है। इस हेतु गर्भवती महिलाओं का कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ करने के संबंध में यूनिसेफ के सहयोग से मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह कार्यशाला 22 जुलाई को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के सभाकक्ष में दोपहर 12 से 1 बजे तक आयोजित की जायेगी। इस कार्यशाला में आप सभी पत्रकारगण सादर आमंत्रित है।

No comments:

Post a Comment