AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 28 July 2021

खनिज विभाग द्वारा 10 प्रकरणों में 3,27,500 रूपये वसूल किए गए

 खनिज विभाग द्वारा 10 प्रकरणों में 3,27,500 रूपये वसूल किए गए

खण्डवा 28 जुलाई, 2021 - खण्डवा जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन के 28 जुलाई तक कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 1,08,01,59,210 रूपये का अर्थदण्ड प्रस्तावित कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये गये है। सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि इनमें से 10 प्रकरणों का निराकरण कर आरोपित अर्थदण्ड की राशि 3,27,500 रूपये वसूल की गई। उन्होंने बताया कि माह जून 2021 तक राशि रूपये 5,42,33,220 खनिज राजस्व प्राप्त किया गया एवं माह जुलाई 2021 में ई-खनिज पोर्टल के अनुसार 1 जुलाई से 28 जुलाई तक राशि रूपये 87,82,600 का खनिज राजस्व प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 28 जुलाई 2021 तक कुल राशि 6,30,15,820 रूपये का लक्ष्य प्राप्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment