AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 19 July 2021

मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी संबंल योजना के तहत श्रीमती पूनाबाई को मिला संबंल

 सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी संबंल योजना के तहत श्रीमती पूनाबाई को मिला संबंल

खण्डवा 19 जुलाई, 2021 - खण्डवा जिले की जनपद पंचायत छैगांवमाखन ग्राम पंचायत बामझर ग्राम दुगवाड़ा निवासी श्रीमती पूनाबाई पति स्व. श्री पूनमचंद सोलंकी को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंल योजनान्तर्गत अनुग्रह सहायता राशि (दुर्घटना) 4 लाख रूपये प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री पूनमचंद सोलंकी की मत्यु वाहन दुर्घटना में गत दिनों हो गई थी, जिन्हें जनपद पंचायत छैगांवमाखन द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंल योजनान्तर्गत 4 लाख रूपये का प्रकरण स्वीकत किया गया। 

श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंल योजना द्वारा श्रीमती पूनाबाई को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि 4 लाख रूपये की सहायता राशि का लाभ दिया गया। इनके परिवार में कुल 7 सदस्य है श्रीमती पूनाबाई पति स्व. श्री पूनमचंद सोलंकी द्वारा प्राप्त राशि से स्वयं के लिए मकान का निर्माण कराया गया। अपनी पुत्र एवं पुत्री को पढाई के व्यय के साथ ही बैंक में राशि 2 लाख रूपये जमा किए गए, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। इस सहायता से इनके परिवार को राहत मिली। इस सहायता से श्रीमती पूनाबाई अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर रही हैं एवं इससे आत्मनिर्भर भी बनी। 

No comments:

Post a Comment