AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 8 February 2020

कोरोना वायरस जागरूकता कार्यषाला सम्पन्न

कोरोना वायरस जागरूकता कार्यषाला सम्पन्न

खण्डवा 8 फरवरी, 2020 - कोरोना वायरस प्राणघातक है जो कि चीन में तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी इस बीमारी के आने का खतरा है। विष्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो से कुछ सावधानियां बरते को कहा है। यह जानकारी जिला अस्पताल में शनिवार को आयोजित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने दी। कार्यषाला में उन्होंने सलाह दी कि इन दिनों किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ कोल्डिंªक्स आइस क्रीम, कुल्फी आदि खाने से बचे। विष्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन या गरम पानी से धोये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने नागरिकों को समझाइष दी कि खाँसते व छींकते समय नाक और मुहँ पर रूमाल रखे। 
        कार्यषाला में सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने कहा कि कोरोना वायरस से संभावित संक्रमित रोगी के सम्पर्क में न आये, उससे हाथ न मिलाये तथा गले भी न लगाये। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम, लगातार खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ होना है इस प्रकार लक्षण होने पर नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें। जिला एपीडिमियोलोजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि नोवल कोरोना वायरस से अनावष्यक डरने की आवष्यकता नहीं है। इस रोग का सावधानी एवं सतर्कता से बचाव आसान होगा। कार्यषाला में निजी नर्सिंग होम व प्रायवेट हॉस्पिटल्स के संचालकगण भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment