किसानों का कर्ज माफ कर प्रदेष सरकार ने अपना वचन पूरा किया
- कृषि मंत्री श्री सचिन यादव
पेयजल योजना के लिए 80 करोड़ रू. व षिषु अस्पताल के लिए 20 करोड़ रू. स्वीकृत - स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट
मूंदी में किसान सम्मेलन सम्पन्न,मूंदी की उपमण्डी अब स्वतंत्र रूप से बनी कृषि उपज मण्डी
खण्डवा 7 फरवरी, 2020 - प्रदेष सरकार ने गत 365 दिनों में वचन पत्र में दिए गए अपने 365 वचन पूरे किए हैं। प्रदेष के किसानों का कर्जमाफ कर सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण वचन प्रदेष सरकार ने निभाया है। यह बात प्रदेष के कृषि मंत्री श्री सचिन यादव ने मूंदी में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र व किसान सम्मान पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान सम्पन्न होगा तो देष व प्रदेष भी खुषहाल होगा। किसानों की कृषि लागत कम कर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए प्रदेष सरकार कृत संकल्पित है। खेती की लागत कम करने के उद्देष्य से प्रदेष सरकार ने किसानों के बिजली बिल की राषि आधी करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेष के अधिकांष किसान लाभान्वित हो रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेष के स्वास्थ्य मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने की। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से चर्चा कर उन्होंने खण्डवा शहर की नर्मदा पेयजल पाइप लाइन व्यवस्था में सुधार के लिए 80 करोड़ रूपये स्वीकृत करवा दिए है। साथ ही खण्डवा में मातृ एवं षिषु उपचार के लिए 100 बिस्तरीय जिला स्तरीय अस्पताल के निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये भी प्रदेष सरकार ने हाल ही में स्वीकृत किए है।
कृषि मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेष सरकार ने हर विकासखण्ड में गौषालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है, अब इस निर्णय के क्रियान्वयन होने लगा है और प्रदेष में सैकड़ों गौषालाएं संचालित हो चुकी है, जहां बड़ी संख्या में गौवंष का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक प्रकोप से फसल क्षति होने पर किसानों को फसल बीमा के साथ साथ राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के अनुसार बड़ी हुई दर से मुआवजा भी वितरित किया गया है। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण यादव तथा पूर्व सांसद श्री ताराचंद पटेल मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. षिवदयाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, पुनासा की जनपद अध्यक्ष श्रीमती गुंजाबाई , जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओंकार पटेल व श्री इंदल सिंह पंवार भी मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्वति के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोषी ने किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्षनियों का अवलोकन भी कृषि मंत्री श्री यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने किया।
प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि ओंकारेष्वर तीर्थस्थल के विकास के लिए प्रदेष सरकार ने 156 करोड़ रूपये की कार्य योजना पिछले दिनों स्वीकृत की है, इससे ओंकारेष्वर में ज्योतिर्लिंग दर्षन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार ने 1 रूपये यूनिट की दर से बिजली देने का जो वादा किया था, उसे पूरा भी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स की भर्ती की गई, जिसमें से 9 डॉक्टर्स खण्डवा जिले को मिले है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन के तहत भी 5 डॉक्टर्स की पदस्थापना खण्डवा में हुई है। साथ ही जिले में पिछले दिनों 38 स्टॉफ नर्स, 36 एएनएम तथा 43 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना भी हुई है, जिससे खण्डवा जिले में स्वास्थ्य विभाग में अब पर्याप्त चिकित्सक व पैरामेडिकल उपलब्ध हो गया है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेष सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में कन्या के विवाह पर दी जाने वाली राषि 25 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रू. की है। साथ ही किसानों का कर्जा माफ कर उनका बिजली बिल हाफ कर दिया गया है। मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने इस अवसर पर कहा कि खण्डवा जिला ऊर्जा उत्पादन एवं सिंचाई के मामले में प्रदेष का सबसे विकसित जिला कहलाता है। उन्होंने कहा कि पुनासा की उद्वहन सिंचाई योजना की बंद नहरों को पिछले दिनों चालू कराया गया है। उन्होंने बताया कि मूंदी को उपमण्डी को पूर्ण मण्डी का दर्ज मिलने से यहां के किसानों को काफी सुविधाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने बताया कि मूंदी की कृषि उपज मण्डी में लगभग 8 करोड़ रूपये के विकास कार्य इन दिनों जारी है। उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के द्वितीय चरण में बलड़ी एवं पुनासा तहसील के 2081 किसानों का 14.88 करोड़ रू. का फसल ऋण माफ किया जा रहा है।
मूंदी के किसान सम्मेलन में इन निर्माण कार्यो को हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया गयाा। इनमें जनपद पंचायत पुनासा द्वारा निर्मित जलवा बुजुर्ग में 20 लाख रू. लागत से निर्मित सामुदायिक भवन , मोरघड़ी में 5 लाख रू. लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, 5 लाख रू. लागत से निर्मित मांगलिक भवन एवं 1 लाख रू. लागत के चबूतरे के निर्माण कार्य का लोकार्पण, दियानतपुरा में 10 लाख रू. लागत के मांगलिक भवन, चिकटीखाल में 9.90 लाख रू. लागत के मांगलिक भवन, केलवाखुर्द में 7.80 लाख रू. लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं 2.13 लाख रू. लागत के प्राथमिक शाला भवन की बाउन्ड्रीवॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा फिफरीमाल, गुलगांव रैयत व मोहद में 7.80- 7.80 लाख रू. लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं 12.85 लाख रू. लागत के पंचायत भवन, अटूटखास में 180.88 लाख रू. लागत के रूपारेल नदी पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। साथ ही बिलाया में 27.72 लाख रू. लागत के गौषाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन , नगर परिषद मूंदी द्वारा निर्मित संत बुखारदास बाबा मंदिर परिक्षेत्र में 2.24 लाख रू. लागत के टीनषेड निर्माण कार्य का लोकार्पण, वार्ड क्रमांक 3 में 6.33 लाख रू. लागत से निर्मित बावडि़या रोड से मदरसा तक सीसी रोड, वार्ड क्रमांक 8 एवं 10 मे पीपल चौक चौराहे तक 4.72 लाख रू. लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 10 में 51 लाख रू. लागत का सी.सी. रोड एवं वार्ड क्रमांक 14 में 2.93 लाख रू. लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही नगर परिषद मांधाता द्वारा निर्मित कराये गए 17.39 लाख रू. लागत से ओंकारेष्वर सामुदायिक भवन , 12.56 लाख रू. लागत के ओंकारेष्वर मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर एवं 6.63 लाख रू. लागत के फिकल स्लज ट्रीटमेंट सेंटर का लोकार्पण भी कार्यक्रम में मंत्रीगण द्वारा किया गया।
मूंदी के किसान सम्मेलन में
शंकरलाल का 1.33 लाख, सखाराम का 1.11 लाख तथा रामदेव का 1 लाख रू. का कर्जा हुआ माफ
जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत मंूदी में आयोजित किसान सम्मेलन में शुक्रवार को किसानों को फसल ऋण माफी संबंधी प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र वितरित किए गए। जिन हितग्राहियों को सम्मान पत्र वितरित किए गए हैं, उनमें ग्राम खुटलाखुर्द निवासी शंकरलाल का 133797 रू. का तथा श्री सखाराम का 1,11669 रू. का फसल ऋण माफ हुआ है एवं ग्राम मोरटक्का निवासी रामदेव का 1 लाख रू. का, फसल ऋण माफ किया गया है। इसके अलावा मूंदी निवासी सुनीता बाई का 94796 रू. का, धमनगावं निवासी हेमलता बाई का 79211 रू. का, ग्राम गोल निवासी उमेदसिंह का 99883 रू. का कृषि ऋण भी माफ किया गया है। इन सभी किसानों को कृषि मंत्री श्री यादव एवं प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने किसान सम्मान पत्र प्रदान किए।
इसके अलावा उद्यानिकी विभाग की बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत धमनगांव निवासी मथुरालाल चम्पालाल को नैपसैक स्प्रेयर पंप वितरित किया। पषु चिकित्सा विभाग पुनासा द्वारा पुनासा निवासी श्री रामप्रसाद पिता सुतार सिंह को डेयरी योजना के तहत 2 लाख रू. का अनुदान दिया गया। इसके अलावा भारतीखेड़ा निवासी ओमप्रकाष निवासी सवाई सिंह को बकरी इकाई के लिए 46,474 रूपये का ऋण दिया गया। कार्यक्रम में आत्मा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषकों को 25-25 हजार रू. के पुरूस्कार वितरित किए गए। जिन किसानों को पुरूस्कार मिले उनमें भगवानपुरा निवासी महेष सेवकराम, महेषचन्द्र षिवराम निवासी सतवाड़ा, गणेष अमृतलाल निवासी खण्डवा एवं जयपाल कमलसिंह निवासी नेतगांव शामिल है। इसके अलावा विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार राम कमलसिंह निवासी मंूदी को दिया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा धमेन्द्र राठौर निवासी केहलारी को कम्बाइन हार्वेस्टर के लिए 8 लाख रू. तथा श्री गोपाल भलाई निवासी गोंडखेड़ा को टैक्टर के लिए 2.50 लाख रू. एवं गुसाई पंडारिया निवासी इंधावड़ी को टैक्टर के लिए 2.50 लाख रू. की मदद भी कार्यक्रम में दी गई।

No comments:
Post a Comment