सिंगोट में भी अब कचरा कलेक्षन वाहन, घर घर से ले रहा है कचरा
खण्डवा 9 फरवरी, 2020 - स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्र की तरह अब जिले की ग्राम पंचायतों में भी कचरा कलेक्षन वाहन घर घर जाकर कचरा एकत्र करने लगे है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों देषगांव पंचायत में गांव के घर घर से कचरा कलेक्षन की शुरूआत की थी, अब सिंगोट पंचायत में भी यह सराहनीय पहल पंचायत द्वारा की गई है। अब सिंगोट में खण्डवा नगर निगम की ही तर्ज पर कचरा कलेक्षन वाहन हर घर के सामने से गुजरता है, इसमें ग्रामीणजन अपने घर का कचरा नियमित रूप से डालने लगे है। कचरा कलेक्षन वाहन द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित संदेषों का प्रसारण भी वाहन में लगे माइक सिस्टम के माध्यम किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के सचिवों को भी इस तरह की कचरा कलेक्षन वाहन की व्यवस्था प्रारंभ करने के निर्देष दिए गए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन सिंह ने बताया कि पंचायत की इस पहल का असर गांव में दिखने लगा है। पहले जहां गांव में जगह जगह कचरा पड़ा रहता था, अब गांव में स्वच्छता नजर आने लगी है।

No comments:
Post a Comment