AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 February 2020

लोकसेवक एप पर उपस्थिति न होने से खालवा क्षेत्र के 50 षिक्षकों का वेतन कटा

लोकसेवक एप पर उपस्थिति न होने से खालवा क्षेत्र के 50 षिक्षकों का वेतन कटा 

खण्डवा 10 फरवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के निर्देष पर सभी जिला अधिकारियों द्वारा लोक सेवक एप की उपस्थिति के आधार पर कर्मचारियों का वेतन आहरण किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के 50 कर्मचारियों का वेतन काटने के आदेष हाल ही में जारी किए गए है। सहायक आयुक्त श्री नीलेष रघुवंषी ने बताया कि जिन षिक्षकों को वेतन काटा गया है, उनमें जन षिक्षा केन्द्र सुन्दरदेव क्षेत्र के 3, पटाजन क्षेत्र के 5 , खेड़ी क्षेत्र के 3, गुलाई क्षेत्र के 4, जन षिक्षा केन्द्र खालवा के 9, खार क्षेत्र के 5, जनषिक्षा केन्द्र आषापुर के 13, रोषनी क्षेत्र का 1 षिक्षक शामिल है। इसके अलावा 2 कर्मचारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के जिला कार्यालय के भी है, जिनका वेतन काटने के कार्यवाही की गई।

No comments:

Post a Comment