AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 February 2020

1.33 लाख रू. का कर्ज माफ हुआ तो शंकरलाल की खुषी का ठिकाना न रहा

खुषियों की दास्ताँ

1.33 लाख रू. का कर्ज माफ हुआ तो शंकरलाल की खुषी का ठिकाना न रहा

खण्डवा 7 फरवरी, 2020 - शुक्रवार का दिन खण्डवा जिले के किसानों के लिए खुषियों की सौगात लेकर आया। आज मूंदी में आयोजित तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रदेष के कृषि मंत्री श्री सचिन यादव तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने 1 दर्जन से अधिक किसानों को फसल ऋण माफी संबंधी प्रमाण पत्र व किसान सम्मान पत्र मंच से प्रदान किए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण यादव, क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल भी इस दौरान मौजूद थे। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत जिन किसानों को फसल ऋण माफी संबंधी प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र वितरित किए गए, उनमें ग्राम खुटलाखुर्द निवासी शंकरलाल का 133797 रू. का कर्जा माफ हुआ। शंकरलाल ने इस अवसर पर खुषी जाहिर करते हुए बताया कि 1.33 लाख रूपये अधिक का कर्जा माफ होने पर वह बहुत खुष है। पहले वह इस कर्जे को चुकाने के लिए बड़ा चितिंत रहता था कि कैसे इतना बड़ा कर्जा वह चुका पायेगा, लेकिन जब से मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने किसानों का कर्जा माफ करने के संबंध में घोषणा की थी, तभी से वह आषान्वित था। आज मूंदी के किसान सम्मेलन में जब उसे कर्ज माफी संबंधी प्रमाण पत्र कृषि मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के हाथों प्राप्त हुआ तो उसकी खुषी का ठिकाना न रहा। कार्यक्रम में केवल शंकरलाल ही नही उसके जैसे अन्य किसान श्री सखाराम का 1,11669 रू. का, ग्राम मोरटक्का निवासी रामदेव का 1 लाख रू. का, फसल ऋण माफ किया गया तथा उन्हें भी मंच पर मंत्रीद्वय ने कर्ज माफी संबंधी प्रमाण पत्र व सम्मान पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में मूंदी निवासी सुनीता बाई को 94796 रू. का, धमनगावं निवासी हेमलता बाई को 79211 रू. तथा ग्राम गोल निवासी उमेदसिंह को 99883 रू. का कृषि ऋण भी माफ होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

No comments:

Post a Comment