AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 2 January 2017

नगर उदय से भारत उदय अभियान के तहत युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

नगर उदय से भारत उदय अभियान के तहत युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित 

खण्डवा 2 जनवरी, 2017 - नगर पालिक निगम एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नगर उदय से भारत उदय अभियान के तहत युवा जनसंवाद कार्यक्रम स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में सोमवार को कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक की मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया। जिसमें हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी सभी वार्डो में युवाओं द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से हो सके, इस उद्देष्य से यह आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई। जिसमें श्रम विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, नगर निगम , महिला सषक्तिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक द्वारा युवाओं से आव्हान किया कि शासन की विभिन्न विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहॅंुचाने में एवं अपने शहर खण्डवा को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोषी ने स्वच्छता मिषन के सफल बनाने का आव्हान किया। स्वागत उद्बोधन श्रम पदाधिकारी श्री पी.एल. पिछोड़े द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेष शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के युवा, शौर्य दल, बी.एस.डब्ल्यू. के छात्र/पैरालिगल वालिंटियर्स, नमीरा वेलफेयर सोसायटी , श्रम कल्याण केन्द्र दादाजी वार्ड के प्रतिनिधि एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आभार सुश्री तनुजा मालवीया, सहायक आयुक्त नगर निगम द्वारा व्यक्त किया गया। 
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती नायक ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम में श्रम अधिकारी श्री जी.एल. पिछोड़े एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री बी.सी. जैन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी सभागृह में उपस्थित युवाओं एवं महिलाओं को प्रदान की गई। जिला परामर्ष केन्द्र की संचालक अनिता सिंह चौहान ने लाड़ो अभियान ,उषा किरण अभियान, जैसी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुये युवाओं से नषामुक्ति के विरूद्ध अभियान में सहयोग करने की अपील की। 

No comments:

Post a Comment