AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 16 November 2016

पंचायत उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

पंचायत उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 16 नवम्बर 2016 - आगामी दिनों में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में रिक्त हुये पदों की पूर्ति के लिए होने वाले चुनाव की व्यवस्था के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने की है। जारी आदेष के अनुसार सभी तहसीलदारों को उनके क्षेत्र का रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया। आदेष अनुसार श्री अभिषेक शर्मा तहसीलदार खण्डवा को खण्डवा विकासखण्ड में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए होने वाले उप चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया। इसी तरह श्री विजय प्रकाष सक्सेना तहसीलदार पुनासा को पुनासा विकासखण्ड में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए होने वाले उप चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया। 
इसके अलावा श्री एस.आर. यादव तहसीलदार हरसूद को हरसूद विकासखण्ड में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए होने वाले उप चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया। श्री उदय सिंह मण्डलोई नायब तहसीलदार छैगांवमाखन को छैगांव माखन विकासखण्ड में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए होने वाले उप चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया। श्री मान सिंह राजपूत तहसीलदार खालवा को खालवा विकासखण्ड में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए होने वाले उप चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया। श्री सुन्दर लाल ठाकुर तहसीलदार बलड़ी को किल्लौद विकासखण्ड में पंचायत पदाधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए होने वाले उप चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया।

No comments:

Post a Comment