AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 29 November 2016

अपने जीवन की रक्षा के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करें - स्कूल षिक्षा मंत्री डॉ. शाह

अपने जीवन की रक्षा के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करें  - स्कूल षिक्षा मंत्री डॉ. शाह
यातायात पखवाड़े का हुआ समापन 



खण्डवा 29 नवम्बर, 2016 - यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिए क्योंकि ऐसा करके हम न केवल अपने जीवन की रक्षा करते है बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा भी यातायात नियमों के पालन से होती है। यह बात प्रदेष के स्कूल षिक्षा मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने मंगलवार को स्थानीय   श्री के.एस.रूस्तम जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यातायात पुलिस खण्डवा द्वारा यातायात सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये कही। इस कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र वर्मा, महापौर सुभाष कोठारी, कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकवार द्वारा यातायात संबंधी पखवाड़े पर एवं जनता से यातायात में सहयोग करने के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने को कहा। इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट वाहन रेली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस पुलिस लाईन में ही सम्पन्न हुई। रैली में षिक्षा मंत्री डॉ. शाह ने भी स्वयं हेलमेट पहनकर रैली में शामिल हुये। 
मंत्री डॉ. शाह ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि जिले में यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराये ऐसा करने में सभी की भलाई है। उन्होंने यातायात निरीक्षक को विषेष अभियान चलाकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के लिए जो भी सामग्री आवष्यक हो इसके लिए विधायक निधि व अन्य मदों से हरसंभव मदद भी दी जायेगी। विधायक श्री वर्मा ने उपस्थित सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करने व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। महापौर श्री कोठारी ने इस अवसर पर संबोधित किया। उन्होंने नागरिकों से कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन से हर साल हजारों नागरिक बेमौत मारे जाते है। अतः हमें अपने जीवन के साथ साथ दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन हर हाल में करना चाहिए। 
कलेक्टर श्रीमती नायक ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन को अपनी कार्य संस्कृति व अपनी आदतों में शामिल करना चाहिए। यातायात निरीक्षक श्री परसराम डाबर ने कार्यक्रम में बताया कि दुर्घटनाओं से कैसे बचे एवं ट्राफिक नियमों के संकेतों की जानकारी दी गई। वहीं संदीप पंवार निर्देषक द्वारा जन जागृति के लिए नुक्कड़ नाटकों द्वारा शहर के चौराहों पर मंचन किया गया। शहर की स्कूलों में ट्राफिक फिल्म का भी प्रदर्षन किया गया। विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला, विवाद, जैसी प्रतियोगिताओं में लगभग 170 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुये। इस अभियान के तहत 435 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाकी करते हुये 1,61,250 रूपये समन शुल्क राषि वसूल की गई। 

No comments:

Post a Comment