AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 17 November 2016

‘‘सफलता की कहानी आपकी जुबानी’‘ प्रतियोगिता में शामिल हों

‘‘सफलता की कहानी आपकी जुबानी’‘ प्रतियोगिता में शामिल हों

खण्डवा 17 नवम्बर 2016 -    जनसम्पर्क विभाग के तहत मध्य प्रदेश माध्यम द्वारा ‘सफलता की कहानी आपकी जुबानी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित 5 सर्वश्रेष्ठ कहानियां प्रति सप्ताह चुनी जाकर पुरस्कृत की जायेंगी। चुनिन्दा प्रत्येक कहानी को पांच - पांच हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है। इनसे लाभ लेने वाले लोगों के जीवन में एक सुकून, स्थायित्व व निरन्तर प्रगति की स्थिति निर्मित हुई है। उनके जीवन में उत्साह, उमंग के साथ आत्मविश्वास पैदा हुआ है।
ऐसे लोगों के जीवन में आये बदलावों को करीब से महसूस कर उनकी सफलता की कहानी को अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए शब्दों में बांधें और मध्य प्रदेश माध्यम 40 प्रशासनिक क्षेत्र अरेरा हिल्स भोपाल-462011 के पते पर लिखकर भेजें। अपनी कहानी ई-मेल के जरिये  rojgarornirman2016@gmail.com पर भी भेजी जा सकती है। अधिकतम शब्द सीमा 1500 शब्दों की होगी। सफलता की कहानी वास्तविक घटना पर होना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश माध्यम द्वारा प्रति सप्ताह 5 सर्वश्रेष्ठ सफलता की कहानियों को चुनकर पुरस्कृत किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment