AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 17 November 2016

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब नववधू को मिलेंगे 17 हजार रू.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब नववधू को मिलेंगे 17 हजार रू.

खण्डवा 17 नवम्बर 2016 - राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में दी जाने वाली सहायता राशि में 1 नवंबर 2016 से संशोधन किया गया है। अब कन्या के दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिये दी जाने वाली सहायता राशि 17 हजार रुपये का एकाउंटपेयी चेक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कन्या को दिया जायेगा। पूर्व में कन्या के दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिये 5 वर्ष तक के लिए सावधि जमा 10 हजार की राशि दी जाती थी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रति कन्या 25 हजार रूपये के मान से सहायता राशि दिये जाने का प्रावधान है। पूर्व में कन्या की गृहस्थी की स्थापना के लिये अन्य सामग्री खरीदने के लिए बचत खाते में विवाह के एक दिन बाद ही 7000 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाती थी। यह राशि अब 17 हजार रूपये में समाहित कर दी गई है। विवाह संस्कार के लिए कन्या को दी जाने वाली आवश्यक सामग्री के लिए राशि 5000 रूपये तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने के लिए ग्रामीण व शहरी निकाय के व्यय की राशि 3000 यथावत रहेगी। 

No comments:

Post a Comment