AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 21 November 2016

जल महोत्सव का प्रचार प्रसार लंदन व मुम्बई में भी किया गया

जल महोत्सव का प्रचार प्रसार लंदन व मुम्बई में भी किया गया 

खण्डवा 21 नवम्बर, 2016 - प्रदेश के द्वितीय जल-महोत्सव हनुवंतिया की तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं। जल-महोत्सव के लिये हाल ही में लंदन में संपन्न ‘वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट’ (ॅज्ड) के दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन के साथ जल-महोत्सव से अवगत करवाया गया। इसके अलावा मुम्बई में भी रोड-शो किया जा चुका है। शीघ्र ही नई दिल्ली, अहमदाबाद, नागपुर एवं हैदराबाद में भी रोड-शो किये जाएंगे। देश के साथ विदेशों में भी जल-महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जल-महोत्सव की नई वेबसाइट ूूू.रंसउंीवजेंअ.बवउ की शुरूआत की जा चुकी है। वेबसाइट पर जल-महोत्सव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, फोटोग्राफ, वीडियो क्लिप एवं नक्शे आदि प्रदर्शित किये गये हैं। इस पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इस बार जल-महोत्स्व 15 दिसम्बर 2016 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी, 2017 तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप द्वितीय जल-महोत्सव एक माह का रहेगा।
उल्लेखनीय है कि सैलानी इस बार दिसम्बर में वर्षान्त एवं शीतकालीन अवकाश के दिनों में प्राकृतिक सुन्दरता एवं विपुल जल-राशि के बीच यहाँ की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे। जल-महोत्सव के दौरान पर्यटक अपने परिवार के साथ वर्षांत की छुट्टियाँ मनाने के साथ ही नव-वर्ष 2017 की भोर का स्वागत भी कर सकेंगे। दरअसल हनुवंतिया रोजाना की आपाधापी और भाग-दौड़ तथा व्यस्त जीवन से दूर एक तनावमुक्त नीलाभ संसार है जहाँ की उन्मुक्त स्वच्छ हवा और पानी की लहरें साहसिक और रोमांचक खेलों के लिये प्रेरित करती हैं। जल-महोत्सव में वॉटर स्पोर्टस की गतिविधियों के साथ रोमांचक और साहसिक खेलों की गतिविधियाँ भी की जायेगी।
हनुवंतिया में कश्मीर के शिकारा और केरल की तर्ज पर इस बार हाउस-बोट का संचालन एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण रहेगा।यहाँ क्रूज, मोटर बोट और जलपरी का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। प्रथम जल-महोत्सव को मिली सफलता और दूर-दूर से आए सैलानियों से मिले प्रतिसाद के मद्देनजर मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा द्वितीय जल-महोत्सव में भी सैलानियों के लिये सुविधायुक्त टेन्ट उपलब्ध रहेंगे। रोमांचक एक्टिविटीज - हॉट एयर बलूनिंग, पेरा सेलिंग, पेरा मोटर्स, स्टार गेजिंग, वॉटर स्कीइंग, जेट स्कीइंग, वॉटर जॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग बॉल, बर्ड वॉचिंग, ट्रेकिंग, ट्रेजर हंट, नाइट कैंपिंग आदि गतिविधियाँ शामिल हैं। इनके अतिरिक्त क्राफ्ट बाजार के जरिये हथकरघा वस्तुओं का प्रदर्शन, सांस्कृतिक गतिविधियों पर केन्द्रित कार्यक्रम किये जायेंगे। लजीज और सुस्वादु भोजन का भी लुत्फ लिया जा सकेगा।
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा खण्डवा जिले में स्थित इंदिरा सागर बाँध के नजदीक हनुवंतिया नामक स्थान को वॉटर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया गया है। इसे एक प्रमुख पर्यटन एवं वॉटर स्पोर्टस केन्द्र के रूप में निर्मित किया गया है। निगम द्वारा यहाँ कॉटेज, रेस्टोरेंट एवं बोट क्लब आदि बनाये गये हैं। संपूर्ण परिसर को हरा-भरा बनाने के लिये पौधरोपण सहित आकर्षक ढंग से विद्युत साज-सज्जा की गई है। इस साल अत्यधिक वर्षा से यहाँ और भी अधिक विपुल जल-राशि दूर तलक नजर आ रही है। यहाँ दूर-दूर तक भरे नीले जल के अकूत भण्डार से इसे ‘नीलाभ जल वाला हनुवंतिया’ के रूप में भी जाना जाने लगा है। इंदिरा सागर बाँध स्थल पुनासा संभवतरू एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित वॉटर बॉडी है। नर्मदा पर बाँध के बेक वॉटर से यहाँ लगभग 100 से अधिक टापू प्राकृतिक रूप से बन गए हैं। टापुओं की इस श्रंखला की शुरूआत इसके प्रवेश द्वार मूंदी से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित हनुवंतिया से होती है जो टापू भले न हो लेकिन तीन ओर से नर्मदा के बेक वॉटर से भरा हुआ है। आस-पास के सघन वन क्षेत्र, वन्य-प्राणी और रंग-बिरंगे पक्षी इस स्थल की रमणीयता को और अधिक बढ़ा देते हैं।

No comments:

Post a Comment