AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 1 October 2021

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की स्केनिंग का कार्य 2 अक्टूबर को किया जायेगा

 ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की स्केनिंग का कार्य 2 अक्टूबर को किया जायेगा

खण्डवा 1 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2021 जागरूकता एवं प्रशिक्षण के लिए ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की स्केनिंग करने संबंधी कार्य ग्राम नहाल्दा स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस में किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि इस कार्य के लिए ईव्हीएम वेयर हाउस 2 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे खोला जायेगा। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा है, जिससे वेयर हाउस खोल एवं बंद किया जा सके।

No comments:

Post a Comment