AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 28 October 2021

30 अक्टूबर को होगा मतदान, मतदान दल आज होंगे रवाना

 30 अक्टूबर को होगा मतदान, मतदान दल आज होंगे रवाना

खण्डवा 28 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के लिए खण्डवा जिले के मांधाता, खण्डवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र विभिन्न मतदान केन्द्र बनाए गए है। सभी मतदान केन्द्रों के लिए पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों के दल गठित किए जा चुके है। ये दल नहाल्दा स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर से 29 अक्टूबर को सुबह रवाना होंगे। आगामी 30 अक्टूबर को सभी मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। मतदान दलों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट के साथ साथ कोरोना सुरक्षा किट सहित विभिन्न सामग्री का वितरण करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि मतदान सामग्री वितरण स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। मतदान दलों के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान दलों के साथ सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। साथ ही कोरोना सुरक्षा सामग्री फेसमास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स के उपयोग के लिए स्वास्थ्य कर्मी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी मतदान केन्द्रों पर लगाई गई है। 

No comments:

Post a Comment