AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 22 October 2021

21 अक्टूबर को व्यय लेखा रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण सम्पन्न

21 अक्टूबर को व्यय लेखा रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण सम्पन्न 


खण्डवा 22 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत किये जाने है, इसके लिए व्यय लेखा संबंधित सभी निर्वाचन व्यय रजिस्टर प्रदाय किये गए थे। लोकसभा उप निर्वाचन के सभी उम्मीदवारों के प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय लेखा का परीक्षण निर्धारित तिथियों में किया जायेगा। इसी क्रम में व्यय लेखा रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण 21 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान व्यय लेखा के नोडल अधिकारी श्री आर.एस. गवली भी मौजूद थे। रिटर्निंग अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने इस दौरान अनुपस्थित 11 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया। व्यय प्रेक्षक के समक्ष 23 अक्टूबर तक अपने व्यय लेखा प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें, अन्यथा व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किये जाने की स्थिति में निहित प्रावधानों के अधीन कार्यवाही की जायेगी। जिन अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें श्री दारासिंह पटेल, श्री कैप्टन भोजराज, श्री गोपाल सिंह सोलंकी, श्री चेतन राठौर, श्री शेख जाकिर, श्री परीक्षित सिंह चौहान, श्रीमती मथुराबाई पटेल, श्री रामगोपाल मालवीया, श्री विपिन सोनी, श्री संगम एवं श्री डॉ. हरेसिंह गुर्जर शामिल है। 

उल्लेखनीय है कि इसी तरह का निरीक्षण 25 एवं 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जायेगा। अभ्यार्थी व्यय प्रेक्षक के समक्ष व्यय लेखा रजिस्टर के साथ स्वयं अथवा आपके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहें। 

No comments:

Post a Comment