AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 26 October 2021

शासकीय कार्यालयों में पाँच कार्य दिवसीय व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक

 शासकीय कार्यालयों में पाँच कार्य दिवसीय व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक

खण्डवा 26 अक्टूबर, 2021 - शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी। उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। यह आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक प्रभावशील है, जिसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment