AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 22 October 2021

लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए नियुक्त प्रेक्षकों के सम्पर्क नम्बर

 लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए नियुक्त प्रेक्षकों के सम्पर्क नम्बर

खण्डवा 22 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सत्यप्रकाश पटेल को बागली, मांधाता, खण्डवा एवं बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री पटेल स्थानीय सर्किट हाउस में निवासरत रहेंगे। श्री पटेल से उनके मोबाइल नम्बर 7067316706 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कृष्ण कुमार को पंधाना, नेपानगर, बुरहानपुर एवं भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री कृष्ण कुमार स्थानीय पावर ग्रीड में निवासरत रहेंगे। श्री कृष्ण कुमार से उनके मोबाइल नम्बर 7828542216 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही सम्पूर्ण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी श्री परदीप कुमार को व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री परदीप कुमार स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में निवासरत रहेंगे। श्री परदीप कुमार से उनके मोबाइल नम्बर 7828551277 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार सम्पूर्ण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय पुलिस सेवा के श्री एम. सुनिल कुमार नाईक को पुलिस प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री नाईक पावर ग्रीड गेस्ट हाउस में निवासरत रहेंगे। श्री नाईक से उनके मोबाइल नम्बर 7067338186 पर सम्पर्क किया जा सकता है।    

No comments:

Post a Comment