AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 27 October 2021

शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में मतदान करने हेतु दिलाई शपथ

 शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में मतदान करने हेतु दिलाई शपथ

खण्डवा 27 सितम्बर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय खण्डवा में बुधवार को प्राचार्य डॉ. गीताली सेनगुप्ता ने अधिकारी, कर्मचारियों एवं छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. संघमित्रा दुधे ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत जैसे विशाल प्रजातांत्रिक देश में जहां राजनीतिक दलों की बहुलता है वहाँ मतदान की अनिवार्यता होना चाहिए। सभी को अपने मतदान का प्रयोग निर्भिक एवं बिना किसी भेदभाव के करना चाहिए। शपथ के समय महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुरेश मालवीय ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment